देहरादून, 12 फरवरी (भाषा) शराब त्रासदी के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा हुआ। घटना को लेकर सरकार पर ‘असंवेदनशील’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वाकआउट किया वहीं अध्यक्ष ने घटना की जांच के लिए सदन की समिति बनाने की घोषणा की। उत्तराखंड और पड़ोस के उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब पीने के कारण 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। उत्तराखंड में ही कम से कम 36 लोगों की जान गयी। विपक्षी सदस्य सदन के बीचों-बीच आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2Ia12su
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें