देहरादून, 12 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को यहां डिफेंस कालोनी स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा का झंडा फहराकर राज्य में पार्टी के "मेरा परिवार भाजपा परिवार" अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संपर्क का यह अभियान लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतना है। रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को रुद्रपुर में होने वाली रैली विशाल होगी और इसमें बड़ी संख्या
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2IajC3P
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें