सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

पुलिस को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष का फर्जी टि्वटर अकाउंट बनाए जाने की शिकायत मिली

देहरादून, 31 अक्तूबर (भाषा) उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम से फर्जी टि्वटर अकाउंट बनाने और उससे गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किये जाने की शिकायत पार्टी ने पुलिस से की है। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने सोमवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को एक पत्र के जरिये भट्ट के फर्जी ट्विटर अकाउंट को बंद करने तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। वर्मा ने कहा कि अज्ञात आरोपी द्वारा फर्जी टि्वटर अकाउंट के जरिये गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर भट्ट की छवि धूमिल

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/AODQXjT

उत्तराखंड: दीवाली की छुट्टी के बाद विद्यालय नहीं पहुंचे उत्तरकाशी के चार शिक्षक निलंबित

उत्तरकाशी, 31 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यक सहित चार शिक्षकों को कार्य में लापरवाही बरतने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप में सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिले में डुंडा प्रखंड (ब्लॉक) के जेमर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात ये सभी शिक्षक दीवाली की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल नहीं पहुंचे जिससे वहां अध्ययनरत छात्र अर्धवार्षिक परीक्षाएं नहीं दे पाए। निलंबित किए गए शिक्षकों में प्रधानाध्यापक दुर्गा लाल खनेटी, गंगेश्वर परमार, सुशीला बहुगुणा और दिनेश चमोली शामिल हैं। उत्तरकाशी के

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/jizDVPm

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

अंकिता हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

पौड़ी, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपियों पर रविवार को पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। यहां पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पौडी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कार्यभार संभालते ही एक आदेश जारी कर पौडी के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम लाल टम्टा और लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी को तत्काल हत्याकांड के आरोपियों पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2EAlQwN

Ankita murder: पुलकित आर्य समेत 3 पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत हुई कार्रवाई, अंकिता हत्‍याकांड का है मुख्‍य आरोपी

Ankita murder case: अंक‍िता भंडारी मर्डर के मुख्‍य आरोपी पुलकित आर्य और उसके साथ‍ियों के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई हुई है। रविवार को पुलकित आर्य की फैक्‍ट्री में आग लगने की घटना हुई। इससे पहले भी अज्ञात लोगों ने इस फैक्ट्री को अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते आग के हवाले कर दिया था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/HuXct6Y

Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व में अज्ञात तस्करों ने काटे चंदन के 9 पेड़, उत्तराखंड में तस्‍कर बेखौफ

Uttarakhand sandalwood smuggling: उत्तराखंड में चंदन के तस्‍कर बेखौफ हैं। कुछ दिन पहले रामनगर में चंदन तस्‍करों ने दो चंदन के पेड़ काट डाले। शुक्रवार को भी राजजी टाइगर रिजर्व में से चंदन के 9 पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। उच्‍चाधिकारियों ने वन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत की आशंका को गंभीरता से लिया है।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/wKuqcJA

प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपियों की जमानत के खिलाफ एसटीएफ उच्च न्यायालय जाएगा

देहरादून, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफतार आरोपियों को निचली अदालत से जमानत मिलने के आदेश को इसकी जांच कर रहा विशेष कार्यबल (एसटीएफ) जल्द उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती देगा। एसटीएफ उत्तराखंड ने भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाला करने के लिए संगठित गिरोह चलाने वाले ऐसे माफिया के खिलाफ उच्च न्यायलय में अपील करने की तैयारी कर ली है, जिन्हें जमानत मिल गयी है। मामले की जांच पर नजदीक से निगाह रख रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसटीएफ को भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/qs6rOGw

उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, नशामुक्ति के लिए आयोजित की 'देहरादून मैराथन'

देहरादून, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य पुलिस द्वारा आयोजित ‘देहरादून मैराथन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा देश—विदेश के करीब 15,000 एथलीट के साथ दौड़ में हिस्सा भी लिया। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त करने की मुहिम के तहत 'रन फॉर यूनिटी' और 'रन अगेंस्ट ड्रग्स' की थीम पर आयोजित मैराथन में मुख्यमंत्री ने लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/JamNdBU