शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर भारत और नेपाल में बातचीत

पिथौरागढ़, दो दिसंबर (भाषा) नेपाल की तरफ काली नदी के तट पर जमा मलबे को हटाकर उत्तराखंड के सीमावर्ती धारचूला शहर में सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के लिए भारत और हिमालयी देश के बीच बातचीत चल रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है । पिछली नौ सितंबर को पडोसी देश में भारी बारिश के बाद भारत और नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी के दोनों ओर मलबा जमा हो गया था। बारिश से नेपाल में लास्कू नदी में बाढ आ गयी थी और काली नदी के दोनों तटों पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया था

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/e9DmW5t

नेपाल में पहाड़ी सड़क से जीप के खाई में गिरने पर चार लोगों की मौत

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, दो दिसंबर (भाषा) पश्चिमी नेपाल के ‘नवलपरासी ईस्ट’ जिले में शुक्रवार को पहाड़ी सड़क से एक जीप के फिसलकर खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुर्घटना संभवत: ‘ब्रेक फेल’ (ब्रेक का काम नहीं करना) होने की वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक, डालडेल से हूपसेकोट ग्रामीण नगरपालिका की तरफ जा रही जीप में 14 लोग सवार थे, लेकिन यह धौवाड़ी क्षेत्र के कांचीपानी क्षेत्र की पहाड़ी सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, दो लोगों की मौके

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/527bcCG

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

उत्‍तराखंड के पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाना है उद्देश्य, जानिए क्‍या होता है क्षैतिज आरक्षण

Uttarakhand women reservation: उत्तराखंड में अभी तक महिलाओं को मात्र एक शासनादेश के आधार पर ही 30 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल रहा था। अगस्त महीने में बाहरी राज्य की अभ्यर्थियों के कारण हाई कोर्ट ने इस आरक्षण पर रोक लगा दी थी। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा में राज्य के बाहर की महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/67vTpA8

उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी विधयेक का संतों ने किया स्वागत

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में कठोर प्रावधानों वाला जबरन धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित होने का स्वागत करते हुए प्रमुख साधु-संतों ने अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करने को कहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र पुरी ने कहा कि धामी ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित कराके एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य सरकारों को भी ऐसा ही कानून अपने राज्यों में बनाना चाहिए।’’ जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि धर्मांतरण आत्मा का व्यापार व अमानवीयता की पराकाष्ठा है और धर्मांतरण के विरुद्ध प्रभावी कानून बनाकर उसे रोकने के लिए

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/bOSFUBI

उत्तराखंड में 5580 एड्स मरीज

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 5580 एड्स मरीज पंजीकृत हैं, जबकि राज्य सरकार के प्रयासों से ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत रह गयी है। यह वायरस इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। यहां गांधी पार्क में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित जागरुकता रैली के अवसर पर रावत ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत 5580 एड्स मरीजों का इलाज सात एआरटी केंद्रों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/R2iZvl7

विश्वविद्यालय के छात्र को उसके सहपाठी और वरिष्ठ छात्रों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया, पिटाई की

देहरादून, एक दिसंबर (भाषा) यहां के एक विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को एक निजी छात्रावास के कमरे में साथ रहने वाले उसके एक सहपाठी और दो वरिष्ठ छात्रों द्वारा शराब पीने तथा निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किये जाने का कथित मामला प्रकाश में आया है। प्रेमनगर के पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्रों ने पीड़ित का एक वीडियो भी बनाया है जिसमें वह निर्वस्त्र है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि वह उन्हें 60,000 रुपये नहीं देगा, तो वे वीडियो प्रसारित कर देंगे। पीड़ित ने जब

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/pRWm7oT

Chamoli News: भारतीय सेना के जाबांज अमरीकी सेना संग कर रहे संयुक्त युद्धाभ्यास, जानिए क्या है खास

भारत और अमेरिका के बीच ‘युद्धाभ्यास’ ऐसे समय में हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन के बीच पिछले 30 महीने से तनातनी जारी है। यह सैन्य अभ्यास सालाना तौर पर भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होता है। इससे पहले अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में ज्वाइंट बेस एलमेनडॉर्फ रिचर्डसन में हुआ था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/5I4FwyW