रविवार, 3 जुलाई 2022

Kedarnath Accident: केदारनाथ में नेपाली मजदूर की कंडी से छिटककर गहरी खाई में गिरा 5 साल का बच्चा, मौत

आगरा से एक परिवार दो दिन पूर्व केदारनाथ दर्शन के लिए आया हुआ था। पति- पत्नी व दो बच्चे गौरीकुंड से भीमबली तक घोड़े में बैठ कर पहुंचे और आगे की यात्रा के लिए पैदल चल पड़े। इस बीच 5 वर्षीय शिवा गुप्ता ने पैदल चलने में असमर्थता जताई। जिसके बाद शिवा को नेपाली मजदूर की कंडी में बैठा दिया गया। जो बच्चे के माता पिता से आगे निकल गया। लिनचौली के पास अचानक बच्चा कंडी से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/dqoXUfB

उत्तराखंड: सगे भाइयों के शव सप्ताहभर बाद खाई से बरामद

देहरादून, तीन जुलाई (भाषा) एक ह्रदयविदारक घटना में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से परीक्षा देने के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के लिए निकले दो सगे भाइयों के शव एक सप्ताह बाद गेठिया क्षेत्र में एक खाई से बरामद हुए। खाई में 23 वर्षीय राजकुमार और 19 वर्षीय रामलखन के शव के साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक के खाई में गिरने से दोनों भाइयों की मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गेठिया से गुजर रहे राहगीरों ने खाई में एक

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/uhY9W5k

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 19 लोगों की मौत

कराची (पाकिस्तान), तीन जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बस के पर्वतीय सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी, तभी झोब में खाई में गिर गई। टेलीविजन फुटेज में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी खून से लथपथ यात्रियों की मदद कर रहे हैं। सहायक आयुक्त सैयद मेहताब शाह ने कहा, ‘‘जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन पर

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/trKi2Db

योगी आदित्यनाथ के शिक्षक बेहाल, एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 16 साल से भटक रहे...जानिए पूरा मामला

Yogi Adityanath Teacher News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षक रहे 74 वर्षीय सत्य प्रकाश बर्थवाल एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए पिछले 16 सालों से भटक रहे हैं। उनकी मांग पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/JiZ9Q0G

शनिवार, 2 जुलाई 2022

नदी किनारे पिकनिक मना रहे थे 11 टूरिस्ट, अचानक आए सैलाब से आफत में फंसी जान, SDRF और पुलिस बनी 'पालनहार'

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे कुछ पर्यटकों के गुच्चुपानी में फंसे होने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कुछ लोग नदी की दूसरी तरफ गए थे और अचानक ही नदी का जलस्तर बढ़ने से वह वहीं फंस गए। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बचाव टीम ने कुछ देर तक नदी का पानी कम होने का इंतजार किया। जब काफी इंतजार के बाद भी नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ तो रेस्क्यू शुरू किया गया।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/Nt7ugnT

Kedarnath Dham : अब गर्भगृह के अंदर जाकर बाबा के कर सकेंगे दर्शन, केदारनाथ मंदिर के प्रवेश पर लगी रोक हटी

Kedarnath Dham : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार को बताया कि तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए छह मई को सुरक्षा कारणों से यह प्रतिबंध लगाया गया था।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/Jz8jKgO

Uttarakhand: ऋषिकेश में पुलिस के सामने पर्यटक और स्थानीय लोग में भयानक मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Rishikesh Tourist Fight Viral Video: ऋषिकेश में स्थानीय लोगों में और पर्यटकों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास कार पार्किंग को लेकर यह भयानक बवाल हुआ।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/1avOUPL