सोमवार, 2 मई 2022

Haridwar: उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 62वां गुजरात स्थापना दिवस, कार्यक्रम में सैकड़ों परिवारों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्थान के हरिद्वार के प्रमुख राजेश पाठक, देहरादून प्रतिनिधि तेजस मेहता ,ऋषिकेश प्रतिनिधि श्रीमती वर्षा विनीत, रमेश भाई ठाकर, कीर्तन देसाई ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नंदिनी ,वैदिका, धैर्य वंश ,देवस्य देसाई आदि बच्चों द्वारा गुजरात की गौरव गाथा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन हुए। वहीं आयोजन के समापन से पूर्व बहनों द्वारा गरबा के रंगारंग कार्यक्रम हुए।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/vXkj0z3

Uttarakhand Forest Fire: तेजी से बढ़ती जा रही उत्तरांखंड के जंगलों की आग, बांज के जंगलों को बचाना है चुनौती

​​प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 1844 घटनाओं में 2956 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस दौरान छह व्यक्ति घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो चुकी है। वहीं, आरक्षित वन क्षेत्र में 1297 घटनाओं में 2138 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/MABkwsW

मंगलवार से चारधाम यात्रा का आरंभ

देहरादून, दो मई (भाषा) उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को छह माह बाद श्रद्धालुओं के लिए पुन: खोले जाने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का आरंभ हो जाएगा । पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण बाधित रही चारधाम यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर राज्य सरकार ने जहां प्रत्येक धाम में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी है वहीं इसका निर्विघ्न संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/rQ6OfVS

CM Yogi: तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे सीएम योगी, सालों बाद मिलेंगे अपनी मां से

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पांच मई को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। योगी पंचूर स्थित अपने पैतृक घर जाकर अपनी मां व स्वजन से मुलाकात कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ के मूल गांव पंचुर में उनकी मां सावित्री देवी, बड़े भाई मानवेंद्र और छोटे भाई महेंद्र का परिवार रहता है।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/XUPOJb6

उत्तराखंड सरकार स्कूलों में वेद पढाने पर कर रही है विचार

देहरादून, दो मई (भाषा) उत्तराखंड सरकार वेद, पुराण, उपनिषद, गीता और रामायण जैसे ग्रंथों को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने पर विचार कर रही है । राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि छात्रों को अपनी संस्कृति और समृद्ध ज्ञान परंपरा के बारे में जानकारी होनी चाहिए और इसलिए इन ग्रंथों की सामग्री को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर विचार हो रहा है ।इस संबंध में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/CTEtfnL

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के लिए आज रवाना होगा पहला जत्‍था, श्रद्धालुओं के लिए मौजूद रहेगी डॉक्टरों की टीम

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए पहला जत्था सोमवार को रवाना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टरों और नर्सों की टीम मौजूद रहेगी।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/MKpYSb2

Champawat By election: कांग्रेस ने भुवन कापड़ी को सौंपी रणनीतिक कमान, खटीमा में CM पुष्कर धामी को दी थी मात

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हराने वाले कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांच प्रत्‍याशियों के नाम आलाकमान के पास भेजे गए हैं जो धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अभी उपचुनाव डेट का ऐलान नहीं हुआ है पर धामी यहां रोडशो वगैरह निकाल चुके हैं।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/8upxKEU