रविवार, 1 मई 2022

चारधाम में प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय

देहरादून, एक मई (भाषा) पिछले दो साल से कोविड-19 महामारी के कारण बाधित रही चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है। प्रदेश के संस्कृति और धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश के अनुसार, तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर शुरू हो रही यात्रा के दौरान बद्रीनाथ में प्रतिदिन अधिकतम 15,000 श्रद्धालु, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्री दर्शन कर सकेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था शुरुआती 45 दिनों के

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/MAe3VCH

उत्तराखंड के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में रूद्राक्ष के पौधे लगाए गए

देहरादून, एक मई (भाषा) गैर सरकारी संगठन गायत्री परिवार द्वारा 2010 से चलाए जा रहे देशव्यापी पौधारोपण अभियान के 600 वें सप्ताह में रविवार को हरिद्वार-स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिव मंदिर के परिसर में रूद्राक्ष के पौधे लगाए गए। कोलकाता युवा समूह के प्रमुख रवि शर्मा ने बताया कि कोलकाता के गायत्री परिवार के स्वयंसेवक अभियान के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 300 शहरों में और उनके आसपास अब तक एक करोड़ से अधिक पौधे लगा चुके हैं। इस मौके पर गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव पांडया ने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि से

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/Nfa93Xl

टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोप-वे सेवा आरंभ

देहरादून, एक मई (भाषा) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोप-वे सेवा शुभारंभ किया। पांच करोड़े रुपये की लागत से बना 502 मीटर लंबा सुरकंडा रोप-वे शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक मां सुरकंडा देवी के मंदिर तक पहुंच जाएंगे और उनके दर्शन कर सकेंगे। रोप-वे की क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। उत्तराखंड के गठन के बाद यह पहली महत्वपूर्ण रोप-वे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/n6idcAs

उत्तराखंड : देहरादून और मसूरी ले जाया जा रहा 900 किग्रा सिंथेटिक पनीर बरामद

ऋषिकेश, एक मई (भाषा) देहरादून जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को देहरादून शहर और मसूरी में परोसने के लिए ले जाया जा रहा 900 किग्रा सिंथेटिक पनीर बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पकड़े गए आरोपी इरशाद ने बताया कि यह पनीर मसूरी और देहरादून के कुछ होटलों तथा विवाह समारोह में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि जांच के नमूने लेने के बाद शेष पनीर को नष्ट कर दिया गया। गुप्त सूचना के

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/kJ7rENv

उत्तराखंड में पहली बार 'किंग क्रो' तितली की मौजूदगी दर्ज

देहरादून, एक मई (भाषा) उत्तराखंड में तितली की एक असामान्य प्रजाति 'किंग क्रो' की मौजूदगी पहली बार दर्ज की गयी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस खोज से प्रदेश में पायी जाने वाली ति तलियों की 450 प्रजातियों की मौजूदा सूची में एक आकर्षक और दुर्लभ प्रजाति और जुड़ गयी है। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (शोध) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने 'किंग क्रो' तितली की मौजूदगी नैनीताल के भुजिया घाट क्षेत्र में दर्ज की है। उन्होंने बताया कि इसकी मौजूदगी पहले उत्तर पूर्व में दर्ज की गयी थी जहां इसकी दोनों उप प्रजातियां...

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/CjfA2YE

उत्तराखंड में सत्यापन अभियान में मिले संदिग्धों में से 10 गिरफ्तार

देहरादून, एक मई (भाषा) चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश में बाहर से आए लोगों के भौतिक सत्यापन के लिए चलाए गए अभियान में कुल 2,526 लोग संदिग्ध पाए गए और इनमें से 10 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि 21 अप्रैल से चलाए गए 10 दिवसीय सघन अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 67,858 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया जिनमें से 2,526 लोग संदिग्ध पाए गए। उन्होंने बताया कि संदिग्धों में से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शेष के विरूद्ध पुलिस अधिनियम तथा अन्य

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/cPyEi4s

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

Uttarakhand Char Dham Yatra: हर रोज कितने श्रद्धालु कर पाएंगे चारधाम के दर्शन? जानिए उत्‍तराखंड सरकार ने क्‍या कहा

इस वर्ष व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पंजीकरण व्यवस्था आनलाइन कर दी गई है। जिसमें यात्रा को लेकर अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं। अक्षय तृतीया यानी तीन मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल जाएंगे।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/09waRYA