रविवार, 3 अप्रैल 2022

Haridwar News: कुट्टू का आटा खाने से 130 लोग बीमार, हरिद्वार के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती

हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए। बीमारों की संख्या लगभग 130 के आसपास है। सभी को हरिद्वार के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों को बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/jkT9mpv

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

महिला चिकित्सक के साथ ‘दुर्व्यवहार’ मामले में जांच के आदेश, निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारी को हटाने की कांग्रेस की मांग

देहरादून, एक अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी की पत्नी से कथित विवाद के बाद वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल के तबादले के प्रकरण के तूल पकड़ने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। हांलांकि, कांग्रेस ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच पूरी होने तक अधिकारी को पद से हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत से प्रकरण के बारे में चर्चा के बाद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/p9WLzj8

चालू वित्त वर्ष की कैम्पा योजनांए जनोन्मुखी होंगी

ऋषिकेश, एक अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण(कैम्पा) की वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तैयार की जा रही योजनाओं का लक्ष्य जनोन्मुखी होगा। उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) और कैम्पा की कार्यकारी समिति के पदेन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश में वार्षिक कार्ययोजना संचालन के लिए 450-500 करोड़ रुपये का प्रावधान कैम्पा से होगा और योजना को पूरी तरह से जनोन्मुखी व जनहितकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा। सिंघल ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग के पास कैम्पा में फिलहाल करीब 2600 करोड़ रुपये का कोष है जिसके मददेनजर

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/qNm1WTP

उत्तराखंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुड बाय' की शूटिंग जारी

देहरादून, एक अप्रैल (भाषा) मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में हो रही है। पिछले महीने की 27 तारीख से ऋषिकेश और देहरादून में जारी ‘गुड बाय’ की शूटिंग चार अप्रैल तक चलेगी। फिल्म में उत्तराखंड के कई जूनियर कलाकार भी नजर आएंगे। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर उन्हें राज्य पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉफी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की एक प्रतिकृति भेंट की।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/HnvlqUE

हेमकुंट साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे

ऋषिकेश, एक अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के कपाट इस साल 22 मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारे के कपाट 22 मई को सुबह साढ़े दस बजे खोल दिए जाएंगे। बिंद्रा के मुताबिक, भारतीय सेना, ट्रस्ट के सेवादारों और उत्तराखंड सरकार के बीच आपसी सहमति कायम होने के बाद यह तिथि तय की गई है। उन्होंने बताया कि अभी हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे तक पहुंचने के मार्ग पर बर्फ जमी हुई है

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/fpZNzdL

धामी ने महिला चिकित्सक के साथ ‘दुर्व्यवहार’ मामले में जांच के आदेश दिए

देहरादून, एक अप्रैल (भाषा) एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी से कथित विवाद के बाद दून अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल के तबादले के प्रकरण के तूल पकड़ने के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला चिकित्सक को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किए जाने के आदेश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। प्रवक्ता के मुताबिक, धामी ने अखबारों और सोशल मीडिया में प्रसारित उन खबरों का संज्ञान लिया

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/6HswqXP

Uttarakhand News: सॉरी क्यों बोलूं, आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं...स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से विवाद के बाद महिला डॉक्‍टर ने छोड़ी नौकरी

डॉ निधि उनियाल का आरोप हैं की बीपी इंस्ट्रूमेंट भूलने पर स्वास्थ्य सचिव की पत्नी नें डॉ निधि उनियाल के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद डॉ निधि उनियाल नें जब इसका विरोध किया तो उनका स्थानांतरण सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट मेडिकल एंड साइंस कॉलेज अल्मोड़ा कर दिया गया। डॉक्टर निधि उनियाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर भी मामले नें तूल पकड़ लिया है।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/X9azj0K