बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर ऐंटी नैशनल पोस्ट डाली तो नहीं मिलेगा पासपोर्ट-शस्त्र लाइसेंस!

देहरादून जो लोग सोशल मीडिया पर बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी पोस्ट देते हैं, उन्हें अब संभल जाना चाहिए। उत्तराखंड पुलिस ने साफ किया है कि वह पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन और शस्त्र लाइसेंस में सत्यापन के समय सोशल मीडिया पर भी व्यक्ति का रिकॉर्ड खंगालेगी। जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देशविरोधी पोस्ट मिलीं, उनके आवेदन को तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। उत्‍तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसको लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिए हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर ऐंटी नैशनल पोस्ट करने पर आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस की यह अपने आप में एक अनूठी पहल है। जिसका सीधा संदेश है कि अगर देश के खिलाफ कोई सोशल मीडिया पर कुछ लिखता है तो उसको यह बहुत भारी पड़ेगा। डीजीपी ने पुलिस अफसरों को जारी किए दिशा-निर्देश डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अगर कोई पासपोर्ट या शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो उसकी सोशल मीडिया अकाउंट की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इससे पहले सिर्फ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी जाती थी। अगर आवेदक के सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोई भी देशविरोधी पोस्ट या टिप्पणी की गई है तो उसकी निगेटिव रिपोर्ट लगाकर उसके आवेदन को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। इसको लेकर राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने की पुलिस की तारीफ मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट ने भी उत्तराखंड पुलिस की इस पहल की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उत्तराखंड पुलिस शस्त्र लाइसेंस जारी करने में एक उदाहरण पेश कर रही है। जो लोग सोशल मीडिया पर ऐंटी नैशनल पोस्ट डालते हैं उन्हें किसी भी तरह का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YEdZR1

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

पढ़ोगे नहीं तो बेचेगो वड़ा पाव, ऐसे ताने मिले तो खड़ी कर दी 50 करोड़ की कंपनी

सिर्फ वड़ा पाव बेचकर वेंकटेश अय्यर ने देश भर में खोल दिए 350 आउटलेट्स, नाम रखा गोली वड़ा पाव. इसकी कामयाबी पर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, आईएमडी स्विट्जरलैंड और आईएसबी हैदराबाद जैसे संस्थानों ने केस स्टडी की है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2NSt4Mq

उत्तराखंड में मिले 47 नए कोविड मामले

देहरादून, दो फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को 47 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में महामारी से पीडितों की संख्या 96180 हो गई जबकि तीन अन्य लोगों ने दम तोड दिया । एक सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 5925 अन्य लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 43230 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 19 मामले देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 10, उधमसिंह नगर में नौ और हरिद्वार में पांच मरीज मिले । बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को तीन और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद अब तक महामारी से 1651 मरीज जान गंवा चुके हैं । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 80 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं जिससे प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 92185 हो गयी है। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1043 है । इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के 1348 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3asIjDn

उत्तराखंड में कोविड वार्ड में तैनात डॉक्टरों एवं कार्मियों को मिलेंगे 11-11 हजार रू : रावत

देहरादून, दो फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना योद्धाओं को प्रमाणपत्र तथा कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा करने वाले सभी चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों को सम्मान स्वरूप 11-11 हजार रू की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा यहां आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एम्बुलेंस को शामिल करने के मौके पर की। इन आपातकालीन एम्बुलेंस को विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड आपदा परियोजना के माध्यम से किया गया है। रावत ने यहां गांधी शताब्दी अस्पताल में 10 बिस्तरों की आईसीयू यूनिट का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में रहा है और आपातकालीन सेवा में 132 नई एम्बुलेंस के सम्मिलित होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का त्वरित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एडवांस और बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त ये एंबुलेंस खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कुल 271 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। रावत ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना से अभी तक लगभग 2. 32 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 10 माह पूर्व राज्य में कुल 216 आईसीयू बिस्तर व 116 वेन्टीलेटर्स थे लेकिन अब आइसीयू बिस्तर बढ़कर 863 और 695 वेन्टीलेटर्स हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रूद्रपुर, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ जल्दी ही तीन मेडिकल कॉलेज तैयार हो जायेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ozLP44

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

उत्तराखंड में कोविड-19 के 51 नए मामले आए, चार की मौत

देहरादून, एक फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 के 51 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 96,180 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, गत 24 घंटे में चार और संक्रमितों की मौत होने से प्रदेश में महामारी से जान गंवानों वालों की कुल संख्या 1648 हो गई है। इस बीच, 16 जनवरी से जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 6,077 और लाभार्थियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी गई जिसके साथ अब तक राज्य में कुल 37,305 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के नए मामलों में सर्वाधिक 27 देहरादून जिले में आए जबकि हरिद्वार में नौ , नैनीताल में आठ, उधमसिंह नगर में तीन, अल्मोडा में दो और चमोली और उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रदेश के 13 में से छह जिलों में कोई नया कोविड-19 मरीज नहीं मिला। प्रदेश में सोमवार को चार और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर अब तक महामारी से 1,648 मरीज जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में गत 24 घंटे में 139 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 92,105 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1081 है। कोविड- 19 के 1346 मरीजों ने प्रदेश से बाहर पलायन किया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MHleVB

केंद्रीय बजट समावेशी, इसमें प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति दिखाई देती : रावत

देहरादून, एक फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह विपरीत परिस्थितियों में बहुत ही समावेशी बजट है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई देती है। यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘मुख्यतः छह स्तम्भों पर आधारित इस बजट में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन के साथ ही गांवों और किसानों का ख्याल भी रखा गया है। इस बजट को सभी देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट कह सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट से स्वस्थ और सुरक्षित भारत की परिकल्पना पूर्ण होगी और यह बजट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी अनेक प्रावधान किए गए हैं और ग्रामीण आधारभूत विकास निधि को 30 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे और मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क से बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर सृजित होंगे जबकि किफायती आवास योजना को भी एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36xbd47

पुरस्कृत झांकी 'केदारखंड' के कलाकारों को उत्तराखंड सरकार देगी 25-25 हजार रुपये

देहरादून, एक फरवरी (भाषा) इस वर्ष दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर निकली उत्तराखंड की पुरस्कार जीतने वाली 'केदारखंड' झांकी में हिस्सा लेने वाले सभी 12 कलाकारों को 25-25 हजार रुपये का पारितोषिक मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को यहां झांकी में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने के बाद की। 'जय-जय केदारा' के थीम सांग वाली उत्तराखंड की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि झांकी के सभी 12 कलाकारों को 25-25 हजार रुपये पारितोषिक के रूप में दिये जायेंगे। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड की झांकी को पहली बार शीर्ष तीन झांकियों में स्थान मिला। टीम का नेतृत्व उपनिदेशक सूचना केएस चौहान ने किया था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ahwboQ