शनिवार, 24 अगस्त 2019

रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को ऋषिकेश एम्स से मिली छुट्टी

ऋषिकेश, 24 अगस्त (भाषा) योग गुरु रामदेव के करीबी सहयोगी और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को शनिवार को यहां स्थित एम्स से छुट्टी दे दी गयी। बालकृष्ण (47) को शुक्रवार को ‘‘ऑल्टर्ड कॉन्शसनेस’’ की अवस्था में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस तरह की अवस्था में मरीज अपने आसपास की चीजों को समझ नहीं पाता है। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि बालकृष्ण की एमआरआई समेत कई जांच की गयीं और उनके स्वास्थ्य के सभी मानक सामान्य पाये गये। उन्हें करीब 24 घंटे आईसीयू में विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इससे पहले आज दिन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर पतंजलि में एक आगंतुक ने मिठाई दी थी जिसे खाने के बाद बालकृष्ण बीमार पड़ गये थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33YPUFE

लंच में आए आइडिया से इस शख्स ने खड़ी की 25000 करोड़ की कंपनी

जोमैटो (Zomato) को शुरू करने वाले दीपिंदर गोयल (Zomato Founder Deepinder Goyal) अपनी शुरुआती पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे. वो दो बार फेल हो चुके है. लेकिन लंच में आए आइडिया के जरिए उन्होंने 25 हजार करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2ZqHwvg

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

पेड़ा खाने के बाद बीमार पड़े थे आचार्य बालकृष्‍ण, अब हालत स्थिर: बाबा रामदेव

हरिद्वार योग गुरु स्‍वामी रामदेव ने कहा है कि पेड़ा खाने की वजह से पतंजलि आयुर्वेद के एमडी की तबीयत खराब हुई थी और अब उनकी हालत धीरे-धीरे सामान्‍य हो रही है। उन्‍होंने कहा कि जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर एक व्‍यक्ति पेड़ा लेकर आया था और आचार्य बालकृष्‍ण ने उसे खा लिया। पेड़ा खाने के 15 मिनट बाद आचार्य बालकृष्‍ण कुछ घंटों के लिए बेहोश हो गए। रामदेव ने बताया कि उन्‍होंने आचार्य बालकृष्‍ण से बात की है और उन पर अभी फूड पॉयजनिंग का थोड़ा असर है। अगले कुछ घंटे में उनकी स्थिति सामान्‍य होने की उम्‍मीद है। रामदेव ने बताया कि एम्‍स में बहुत अच्‍छा इलाज चल रहा है और आचार्य बालकृष्‍ण करीब 90 फीसदी ठीक है। उधर, एम्‍स ऋषिकेश के डॉक्‍टर रविकांत ने बताया कि आचार्य बालकृष्‍ण का ब्‍लड प्रेशर, पल्‍स, ईसीजी, एमआरआई ब्रेन नार्मल है। डॉक्‍टर रविकांत ने बताया कि आचार्य बालकृष्‍ण पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं। उनके सेंपल को टॉक्सिकॉलजी विभाग को भेज दिया गया है। बता दें कि योग गुरु स्वामी रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण (47) को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, उन्हें एम्स के इंटेंसिव केयर विभाग में 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। ऋषिकेश एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रफेसर ब्रह्म प्रकाश ने आचार्य बालकृष्ण का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर एम्स लाया गया था, जिसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया। जब आचार्य बालकृष्ण को एम्स लाया गया था, वह बेहोशी की हालत में थे। उनके पैरामीटर काफी डाउन थे, लेकिन अब पैरामीटर स्थिर हुए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2HnE5zk

बालकृष्ण एम्स में भर्ती

ऋषिकेश, 23 अगस्त :भाषा: योग गुरू बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान :एम्स: में भर्ती कराया गया । पतंजलि योगपीठ के सूत्रों ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें एम्स रेफर किया गया । एम्स ऋषिकेश के एक अधिकारी ने बताया कि बालकृष्ण को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया जहां उनकी जांच की गई।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NtceS4

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर ने की आपात लैंडिंग, पायलट घायल

देहरादून, 23 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त उत्तरकाशी जिले में बचाव अभियान में शामिल एक हेलीकॉप्टर को शुक्रवार को लगवाड़ा में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सूत्रों ने बताया कि निजी कंपनी का यह हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर प्रभावित मोरी क्षेत्र के चीवा गांव जा रहा था जब कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते उसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हालांकि आपात लैंडिंग के दौरान पायलट सुशांत कुमार जाना को सिर पर कुछ चोटें आईं जिसके बाद एसडीआरएफ जवानों ने उन्हें पीठ पर लादकर हैलीपैड तक पहुंचाया। वहां से जाना को देहरादून लाया गया और एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने कहा कि निजी हेलीकॉप्टर एक नदी के तट पर उतरा। इस घटना से दो दिन पहले बाढ़ प्रभावित उत्तरकाशी जिले में राहत कार्यों में शामिल एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बिजली के तारों में फंसने के चलते उसमें आग लग गई थी। इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2TWjIOQ

कार के नदी में गिरने से युवा इंजीनियर की मौत

पौड़ी, 23 अगस्त (भाषा) पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में एक कार के नदी में गिर जाने से उसमें सवार लोक निर्माण विभाग का एक युवा इंजीनियर डूब गया। क्षेत्र के राजस्व अधिकारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि 32 वर्षीय योगेश कुमार कल देर रात अपने घर वापस आ रहा था कि तभी उसकी कार बैजरो—स्यून्सी मोटर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 60 फीट नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। पौड़ी जिले के रिखणीखाल के निवासी कुमार फिलहाल बैजरो में तैनात थे और दुर्घटना के वक्त वह वहां के स्थानीय बाजार में खाना खाकर वापस लौट रहे थे। नेगी ने बताया कि उनका शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/328eFhh

आचार्य बालकृष्ण को पड़ा दिल का दौरा, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

हरिद्वार योग गुरु के सहयोगी और के एमडी (47) को हार्ट अटैक की ख़बर है। बताया जा रहा है कि आचार्य बालकृष्ण को ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रिफर किया गया है। इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें हरिद्वार स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से जौलीग्रांट लाया जा रहा है। ने भी आचार्य बालकृष्ण को इमर्जेंसी में भर्ती कराने की बात कन्फर्म की है। रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा है, 'हालत स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Nss5jQ