देहरादून, आठ सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता के लिए अपने सुझाव देने का आग्रह किया और कहा कि विशेषज्ञ समिति ऐसा हितकारी मसौदा तैयार करेगी जो दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय होगा। उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति से विचार विमर्श के बाद धामी ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के रूप में आज़ादी के अमृत काल में एक बड़ी इबारत लिखने जा रहे हैं और राज्य सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/dFiuySa
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें