सोमवार, 19 सितंबर 2022

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड परिवहन निगम को 100 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि दी

देहरादून, 19 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की परिसंपत्तियों की 100 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि उत्तराखंड परिवहन निगम को उपलब्ध करा दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा 100 करोड़ रुपये की धनराशि का उत्तराखंड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य परिसंपत्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/FzBu9QA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें