देहरादून, 15 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड विधानसभा ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और इस हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए सर्वसम्मति से एक महीने का वेतन देने का प्रस्ताव पारित किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के इस आत्मघाती हमले की निंदा की। सदस्यों ने कहा कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। प्रदेश सीआरपीएफ के उन जवानों के परिवारों के साथ भी है जिन्होंने देश के लिए महान बलिदान दिया
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2SFtuaz
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें