गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

मोदी खराब मौसम के कारण चार घंटे तक देहरादून हवाईअड्डे पर रुके रहे

देहरादून, 14 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को चार घंटे तक यहां जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर रुके रहे। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उनका रुद्रपुर में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब सात बजे यहां हवाईअड्डे पर पहुंचे। मौसम में सुधार आने पर उन्होंने सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की। सुबह से ही यहां बारिश हो रही है। अधिकारी ने बताया कि मोदी ने हवाईअड्डे के गेस्टहाउस में इंतजार किया।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2I99BDR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें