देहरादून, 13 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को विधानसभा के निकट सांकेतिक अनशन और धरने पर बैठ गए। गन्ना उत्पादकों से जुड़े मुद्दों के प्रति राज्य सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में वह धरने पर बैठे। गन्ना उत्पादकों की दुर्दशा के प्रति राज्य सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए रावत ने कहा कि उनकी बकाया राशि अविलंब जारी की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में जहरीली शराब पीड़ितों के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। उनके साथ धरने पर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मंत्री प्रसाद मैथानी, अनुसूय प्रसाद
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2GoOxYE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें