रविवार, 22 फ़रवरी 2026

पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई गेंदा फूल की खेती, सीजन में मिल रहा ₹150 किलो तक भाव

Success Stoy: बोकारो जिले के चास प्रखंड की उलगोड़ा गांव निवासी चंचला कुमारी ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर गेंदा फूल की खेती कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है. नवंबर में 50 डिसमिल जमीन पर करीब 5000 पौधों के साथ शुरू की गई इस खेती में लगभग ₹15 हजार की लागत आई और 3–4 महीने में उत्पादन शुरू हो गया. शादी-विवाह और पूजा सीजन में ₹50 से ₹150 प्रति किलो तक भाव मिलने से वे औसतन ₹30 हजार तक की कमाई कर रही हैं, जिससे फूलों की खेती उनके लिए लाभदायक विकल्प साबित हो रही है. रिपोर्ट- कैलाश कुमार गोपे

from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/C3pb2IT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें