Success Story: नौकरी को ही सफलता का एकमात्र रास्ता मानने वाली सोच को चुनौती देते हुए सतना जिले के जैतवारा निवासी एक युवा ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच साफ हो और मेहनत निरंतर हो तो सीमित संसाधन भी बड़ा मुकाम दिला सकते हैं. नौकरी करने वाला नौकर और व्यापार करने वाला मालिक होता है, इस सोच के साथ शुरू किया गया यह सफर आज एक प्रेरक उद्यमिता की कहानी बन चुका है. कोविड के बाद बदले आर्थिक माहौल में जब युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उसी दौर में सतना जिले के जैतवारा निवासी चिरंजीव तिवारी ने आत्मनिर्भरता की अलग मिसाल पेश की. उन्होंने आर्गेनिक फूड की बढ़ती मांग को अवसर बनाकर इस स्टार्टअप ने न सिर्फ भरोसेमंद उत्पाद दिए बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा किया. विंध्य विहान नाम से शुरू किया गया यह स्टार्टअप अब स्थानीय बाजार में भरोसे का नाम बन चुका है.
from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/JPrUs7b
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें