शनिवार, 27 अप्रैल 2019

खोजे जाएंगे भोले बाबा के दर जाने वाले प्राचीन रास्ते

देहरादून, 28 अप्रैल :भाषा: सातवीं—आठवीं सदी में उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के पहाड़ों पर घनघोर जंगलों के बीच पैदल रास्ता तय करते हुए आदि गुरू शंकराचार्य ने बदरीनाथ में बद्रिकाश्रम ज्योर्तिपीठ और केदारनाथ में ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी । सदियों से श्रद्धालु भी इन्हीं पैदल पथों का अनुसरण करते हुए इन पवित्र धामों के दर्शन करने और पुण्यलाभ लेने आते रहे । बहरहाल, पिछले कुछ दशकों में सड़कें बन जाने के बाद श्रद्धालु समय और शक्ति के लिहाज से खर्चीले इन पारंपरिक पैदल मार्गों से विमुख हो गये । बदरीनाथ धाम तक जहां सीधी सड़क जाती है

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2Pyo6RO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें