गुरुवार, 17 जनवरी 2019

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा

देहरादून, 17 जनवरी (भाषा) देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे और पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे के बीच बृहस्पतिवार को हवाई सेवा शुरू की गयी और इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नेपाल और चीन की सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। यह सेवा ‘उडान’ योजना के दूसरे चरण के तहत शुरू की गयीी है। सेवा शुरू करने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस सेवा के शुरू होने के साथ देहरादून से एक घंटे में पिथौरागढ़ पहुंचा जा सकता है। इससे नेपाल और चीन सीमा से लगे इलाकों

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2T1L2K4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें