देहरादून, 12 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में मसूरी के नजदीक कार के गहरी खाई में गिरने से दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी तीन पर्यटकों की शनिवार को तड़के मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मसूरी में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुवाखोली के नजदीक तड़के हुआ। उस वक्त पर्यटक धनौल्टी से मसूरी की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घायल को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2M6Rkp9
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें