देहरादून, 16 जनवरी (भाषा) भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) 19 जनवरी को यहां एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है जिसमें फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए संस्थान में प्रवेश की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद की जाएगी। अतिरिक्त सूचना निदेशक अनिल चंदोला ने कहा कि यहां सूचना भवन में दिनभर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य एफटीआईआई, पुणे में प्रवेश के लिए 24 फरवरी को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईटी) और संस्थान द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के बारे में अभ्यर्थियों के सवालों के जवाब दिये जाएंगे। कार्यशाला
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2T2jl48
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें