देहरादून, 15 जून (भाषा) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखण्ड में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के सन्दर्भ में निर्देश जारी कर दिया गया है। रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह केन्द्र द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। हमने इसे उत्तराखंड में लागू करने के दिशानिर्देश भी जारी कर दिये हैं।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जुलाई तक राज्य के सारे गांवों को इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जुलाई 2019 तक 200-250 की आबादी वाले सभी गांवों में इंटरनेट सम्पर्क होगा
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times http://bit.ly/2RqOPE0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें