शनिवार, 24 नवंबर 2018

हिमांशु जोशी के निधन से साहित्य जगत को भारी क्षति : उत्तराखंड रावत

देहरादून, 24 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार हिमांशु जोशी के निधन पर शोक जताते हुए शनिवार को कहा कि उनके निधन से साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। रावत ने कहा, ‘‘जोशी ने हिन्दी साहित्य में विपुल योगदान दिया है। उन्होंने उपन्यास, कहानी, कविता, संस्मरण और यात्रा संस्मरण सहित साहित्य की लगभग सभी विधियों में लिखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।’’ जोशी का दिल्ली में शुक्रवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह मूलत: उत्तराखंड के चम्पावत के रहने वाले थे।

from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Rc8cNc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें