उत्तराखंड के पहाड़ों में छिपे अनमोल खजाने को पहचानना सबके बस की बात नहीं लेकिन पौड़ी गढ़वाल के अभिषेक घनसाला ने इस चुनौती को अपने जुनून में बदल दिया. जहां लोग पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं, वहीं अभिषेक ने अपने भाई-बहन के साथ मिलकर ‘कसेरा’ नाम की एक अनोखी पहल शुरू की. उनका मकसद सिर्फ पारंपरिक उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना नहीं, बल्कि अपने गांवों को फिर से बसाना और स्थानीय लोगों को रोजगार देना है. बिच्छू घास (कंडाली) से बने शैम्पू से लेकर पहाड़ी लूण (नमक) और खास ‘अरसे’ मिठाई तक, ‘कसेरा’ अब पहाड़ की समृद्धि को नई पहचान दिला रहा है. आइए, जानते हैं इस बेहतरीन पहल की पूरी कहानी.
from सक्सेस स्टोरी News in Hindi, सक्सेस स्टोरी Latest News, सक्सेस स्टोरी News https://ift.tt/U0zbHq2
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें