देहरादून, दो मार्च (भाषा) उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव (रजिस्ट्रार) मृत्युंजय मिश्र के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। वह भ्रष्टाचार के एक मामले में दिसंबर से सलाखों के पीछे है। सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक एस.ए कृष्णराज एस ने बताया कि विभाग ने मिश्र के खिलाफ शुक्रवार को 4,700 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया । उन्होंने कहा कि मिश्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। मिश्र को सतर्कता विभाग ने तीन दिसंबर को गिरफ्तार किया था। वह चार
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NBvdbn
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें